scriptझमाझम बारिश के बाद पूरा शहर पानी से लबालब, लोगों के घर में भी भरा पानी | water logging on roads due to heavy rain | Patrika News

झमाझम बारिश के बाद पूरा शहर पानी से लबालब, लोगों के घर में भी भरा पानी

locationगाज़ियाबादPublished: Aug 21, 2021 11:59:56 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

शुक्रवार रात से हो रही बारिश से सड़के हुईं लबालब। लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ea75d076-7bce-47e5-a497-e154806279b5.jpg
गाजियाबाद। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे से लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है और यह तब हुआ है जब नगर निगम के द्वारा इससे पहले ही तमाम नालों की सफाई किए जाने का दावा किया गया था। शहर भर के नाले लबालब भरे हुए हैं। सड़कों पर जलभराव हो गया है। लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं लोगों के घरों में भी पानी भरने लगा है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या से दिल्ली तक चलेगी बुलेट ट्रेन, 320 किमी प्रति घंटे होगी रफ़्तार

शहर का कोई भी इलाका बारिश होने के बाद ऐसा नहीं बचा है जहां पर जलभराव ना हुआ हो। खासतौर से गाजियाबाद शहर और विजयनगर क्षेत्र को जोड़ने वाला गौशाला अंडर ब्रिज पूरी तरह से नाले में तब्दील हो गया है। हालांकि दोनों तरफ ही पुलिस के द्वारा बेरिगेटिंग लगाई गई है। इस अंडर ब्रिज में हर साल होने वाली बारिश के बाद जलभराव हो जाता है और यहां की स्थिति स्विमिंग पूल जैसी हो जाती है। कई लोग यहां से निकलने वाले काल के गाल में भी समा चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी यहां पर इस जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं निकाला गया है। यहां पर भरे हुए पानी को मोटर पंप के द्वारा बाहर निकाला जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो