राजधानी के इन इलाकों में मौसम बदलेगा मिजाज राजधानी समेत अन्य इलाकों में फिलहाल मौसम के करवट लेने के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान मौसम में कई बदलाव हो सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को लखनऊ सहित कई जिलों में आसमान साफ रहेगा तो प्रयागराज के अलावा कुछ जिलों में हल्के बादल दिख सकते हैं। वहीं 9 और 10 मई को आगरा, बांदा, झांसी, चित्रकूट, उरई और कानपुर लू की चपेट में रह सकते हैं। इसके बाद 11 मई से फिर से मौसम करवट ले सकता है और प्रदेश में बारिश की संभावना है। आइये जानते हैं कि शनिवार को यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?
लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज में आज का अपडेट लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 106 दर्ज किया गया है। कानपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 114 है। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 111 रिकॉर्ड किया गया है।
वाराणसी, गोरखपुर और आगरा वाराणसी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 75 है। इसके अलावा गोरखपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 38 दर्ज किया गया है। वहीं अयोध्या में भी अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 24 दर्ज किया गया है और 'अच्छा' श्रेणी में है।