पति बना हैवान, पांच लाख दहेज नहीं दिए तो मुंह पर मुक्का मारा, छह दांत तोड़ दिए
गाज़ियाबादPublished: Oct 22, 2023 11:53:39 pm
गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लाख दहेज न देने पर पति ने पत्नी पर मुक्के बरसाए, उसके छह दांत तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है। महिला ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पांच लाख की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा, मुंह पर मुक्के मारें, जिसकी वजह से उसके छह दांत टूट गए