scriptगाजियाबाद में जली अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल | Woman body found in burnt condition at Kavi Nagar in​​ Ghaziabad | Patrika News

गाजियाबाद में जली अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

locationगाज़ियाबादPublished: Jun 30, 2022 09:59:49 am

Submitted by:

Jyoti Singh

पुलिस का अनुमान है कि किसी ने पेट्रोल या किसी अत्यंत ज्वलनशील केमिकल से महिला को जलाया है और उसके चेहरे को भी इस तरह जलाया गया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाजियाबाद में जली अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की लोहा मंडी की पुलिस चौकी से चंद दूरी पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में बुधवार देर एक महिला जली अवस्था में मिली। जिसे देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस भी महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।
यह भी पढ़े – शादी के लिए ऐसा उतावलापन, सगाई होते ही मंगेतर को लेकर फुर्र हो गया युवक

बुरी तरह से झुलसी मिली महिला

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात कुछ लोगों ने पीआरबी को सूचित किया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मुखर्जी की प्रतिमा के पास करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला जली हुई अवस्था में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पीआरबी ने तत्काल प्रभाव से स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर महिला की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। क्योंकि महिला को जिस तरह से जलाया गया है। उससे पहचान हो पाना मुश्किल है। उसका चेहरा भी बुरी तरह से झुलसा हुआ है।

यह भी पढ़े – जामुन खाने गए बच्चे को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, फिर मरने के लिए खेत में छोड़ दिया

महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी

उधर, पुलिस का अनुमान है कि किसी ने पेट्रोल या किसी अत्यंत ज्वलनशील केमिकल से महिला को जलाया है और उसके चेहरे को भी इस तरह जलाया गया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी ली जा रही है। ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके। वहीं एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि शव का वीडियोग्राफी के जरिए एक पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव का बिसरा प्रज्रव किया जा रहा है। ताकि डीएनए के जरिए उसकी शिनाख्त हो सके। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो