scriptरसोई में थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम | womenl died due to burn in ghaziabad | Patrika News

रसोई में थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

locationगाज़ियाबादPublished: Sep 14, 2019 11:42:38 am

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. संदिग्ध हालत में झूलसी महिला. आग की चपेट में आने से मौत. बाप बेटा भी झूलसे
 

jkjk.png
गाजियाबाद. विजयनगर मोहल्ले में संदिग्ध हालत में एक महिला झूलस गई। महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आग बूझाने के प्रयास में पति व ससुर भी झूलस गए। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, विजय नगर में विनोद पुत्र अमन सिंह परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार सुबह विनाेद की पत्नी रसोई में चाय बना रही थी। तभी अचानक महिला के कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते महिला पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग ने पति व ससुर ने महिला के कपड़ों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
उसी दौरान आग की चपेट में आने से बाप-बेटा भी झूलस गए। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। आग की चपेट में आए बाप-बेटा का उपचार किया जा रहा है। एसओ अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो