scriptगाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका, अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को एक लाख से अधिक वोटों से हराया | Afazal ansari defeat Manoj sinha from Ghazipur Loksabha seat | Patrika News

गाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका, अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को एक लाख से अधिक वोटों से हराया

locationगाजीपुरPublished: May 23, 2019 07:52:31 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

अफजाल अंसारी को 493972 वोट जबकि मनोज सिन्हा को 389007 वोट मिले।

Ghazipur Loksabha seat

गाजीपुर लोकसभा सीट

गाजीपुर. देश भर में प्रचंड बहुमत पाकर सत्ता में दुबारा वापसी करने वाली बीजेपी को यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट पर तगड़ा झटका लगा। गाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी और मोदी सरकार में मंत्री रहे मनोज सिन्हा को हार का सामना करना पड़ा । महागठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को करीब एक लाख 12 हजार 823 वोट से हरा दिया। अफजाल अंसारी को 520313 वोट जबकि मनोज सिन्हा को 407490 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रामजी राजभर रहे, जिन्हें 32698 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा को यहां चौथा स्थान मिला, उन्हें 18188 वोट मिले। अफजाल अंसारी को 51.27 फीसदी जबकि मनोज सिन्हा को 40.15 प्रतिशत वोट मिले।
अफजाल अंसारी और मनोज सिन्हा दोनों 15 साल बाद एक दूसरे के आमने-सामने थे। 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़े अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट मनोज सिन्हा ने 306926 वोट पाकर सपा की शिवकन्या कुशवाहा को 34 हजार से अधिक वोटों से हराया था। शिवकन्या को 274477, जबकि बसपा के कैलाशनाथ सिंह यादव को 241645 वोट मिले थे। मतगणना शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही अफजाल अंसारी ने बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही।
BY- ALOK TRIPATHI

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो