scriptअफजाल अंसारी ने जिम्मेवारी मिलते ही दिया बड़ा बयान, 2004 में मनोज सिन्हा को दो लाख 27 हजार वोटों से हराया था, इस बार… | Afzal ansari big statement on Manoj Sinha after got big responsibility | Patrika News

अफजाल अंसारी ने जिम्मेवारी मिलते ही दिया बड़ा बयान, 2004 में मनोज सिन्हा को दो लाख 27 हजार वोटों से हराया था, इस बार…

locationगाजीपुरPublished: Mar 19, 2019 08:07:22 am

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

कहा- उत्तर प्रदेश की लड़ाई में नरेंद्र मोदी का पतन निश्चित है
कहा- भाजपा के लोग समाज को बांटने का काम करते हैं।

Afzal ansari and Manoj sinha

अफजाल अंसारी और मनोज सिन्हा

गाजीपुर. पूर्व सांसद और गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा और सपा गठबंधन के प्रभारी बनाए गए अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा पर जमकर हमला बोला है । उन्होंने गाज़ीपुर के वर्तमान भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2004 में मैने इसे 2 लाख 27 हजार मतों के अंतर से इसे हराया था। अफजाल अंसारी ने कहा पटके हुए पहलवान से कुश्ती लिखा जाने के बाद अंजाम क्या होगा यह सब जानते हैं । उन्होंने मंच से अपने को बाली बताते हुए कहा कि जब बाली के सामने विरोधी आता था, तो उसका आधा बल बाली हर लेता था।
अफजाल अंसारी ने मंच से मायावती और अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की लड़ाई में नरेंद्र मोदी का पतन निश्चित है उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटने का काम करते हैं। वह यह जान ले कि महा गठबंधन से और बहन जी खुद अगड़ों का इतना ख्याल करती है जितना भाजपा के लोग नहीं करते।
BY- ALOK TRIPATHI

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो