scriptचुनाव परिणाम के बाद जिस सपा कार्यकर्ता की हुई थी हत्या, उनके घर जायेंगे अखिलेश | Akhilesh Yadav Will visit SP worker late Vijay Yadav Home on 4 june | Patrika News

चुनाव परिणाम के बाद जिस सपा कार्यकर्ता की हुई थी हत्या, उनके घर जायेंगे अखिलेश

locationगाजीपुरPublished: May 31, 2019 12:52:32 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

विजय यादव के बड़े भाई अमरनाथ यादव से बात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सपा सुप्रीमों ने यह निर्णय लिया है

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

गाजीपुर. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चार जून को गाजीपुर के सलारपुर गोशंदेपुर आएंगे। वह सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य स्व. विजय यादव के घर शोक संवेदना भी व्यक्त करेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हुए विजय हत्याकांड के बाद अखिलेश यादव को घटना की पूरी जानकारी विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने दी थी। जिसके बाद विजय यादव के बड़े भाई अमरनाथ यादव से बात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सपा सुप्रीमो ने यह निर्णय लिया है कि वह चार जून को विजय यादव के घर जाएंगे।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बाद गाजीपुर में सपा जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की हत्या, घर पर मारी गोली

Sp Worker Late <a  href=
Vijay Yadav ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/30/panchayat_murder_case_4642507-m.jpg”>लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद हुई थी विजय यादव की हत्या
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद सत्ताधारी दल जीत के जश्न में डूबा था इसी दौरान गाजीपुर में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विजय यादव को बाइक सवार बदमाशों ने उनेक घर पर चढ़कर गोली मारी थी। जिसके बाद उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सपा विधायक वीरेंद्र यादव के करीबी थे विजय यादव
स्वर्गीय विजय यादव जिला पंचायत सदस्य जंगीपुर के सपा विधायक वीरेन्द्र यादव के करीबी बताए जाते हैं। अपने दरवाजे पर दोस्त राजनाथ यादव के साथ बैठकर बात कर रहे थे। राजनाथ यादव के मुताबिक उसी समय मुंह पर गमछा बांधे बाइक सवार पहुंचे और विजय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली विजय यादव के सीने और एक पैर में लगी है। राजनाथ के मुताबिक उन पर भी फायरिंग की गयी, पर भागते समय वह गिर गए ओर गोली दीवार पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे थे तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो