गाजीपुर

Mukhtar Ansari: काली बाग कब्रिस्तान में दफन होगा बाहुबली मुख्तार, बेटे अब्बास अंसारी के पैरोल की मांग

मुख्तार अंसारी की मौत बांदा में हुई। वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे। मरने से पहले उसने खुद को स्लो पॉइजन यानी धीमा जहर देने की बात की थी। इसलिए पांच डॉक्‍टरों का पैनल दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम करेगा। वहीं मुख्तार को उसके पूर्वजों के काली बाग कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा

गाजीपुरMar 29, 2024 / 10:09 am

Abhishek Singh

काली बाग कब्रिस्तान में दफन होगा बाहुबली मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari: आज मुख्तार अंसारी को किया जायेगा सुपुर्दे खाक। मुहम्मदाबाद के काली बाग कब्रिस्तान मे उनके शव को दफनाया जायेगा। इसके पहले 3 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम करेगा। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने किया उक्त कब्रिस्तान का निरीक्षण किया है।

बांदा से गाजीपुर आज पहुंचेगा मुख्तार मुख्तार का शव
गौरतलब है कि माफिया मुख्तार अंसारी की मौत बांदा में हुई। वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे। मरने से पहले उसने खुद को स्लो पॉइजन अर्थात धीमा जहर देने की बात की थी। इसलिए 9 डॉक्‍टरों का पैनल दोपहर 2 बजे तक पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि हर पहलू की जांच की जा सके। इसके बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

कहां दफनाया जाएगा माफिया मुख्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 मार्च यानी शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बांदा में पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद उसे उसके पैतृक निवास गाजीपुर लाया जाएगा। यहीं पर उसी कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदी जाएगी जहां उसके कई पुश्तों की कब्रे हैं।

छोटा बेटा पढ़ेगा मौत का फातिहा

मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। इसलिए छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा। मुख्तार की बीवी भी फरार है। इसलिए उसके आने के आसार भी नहीं हैं। वहीं उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में बोला कि अब्बास अंसारी के पैरोल के लिए कोर्ट से मांग की जाएगी जिससे पिता को मिट्टी दे सकें

Home / Ghazipur / Mukhtar Ansari: काली बाग कब्रिस्तान में दफन होगा बाहुबली मुख्तार, बेटे अब्बास अंसारी के पैरोल की मांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.