scriptथाना सम्मान के लिए नहीं कानून व्यवस्था के लिए है: महेंद्र नाथ पाण्डेय | BJP Minister Mahendra Nath Pandey Statement In Ghazipur | Patrika News

थाना सम्मान के लिए नहीं कानून व्यवस्था के लिए है: महेंद्र नाथ पाण्डेय

locationगाजीपुरPublished: Oct 14, 2017 02:35:26 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

निकाय चुनाव को लेकर कहा कि सहयोगी पार्टी हमारी सम्मानित सहयोगी पार्टी है

Mahendra Pandey

महेंद्र पाण्डेय

गाजीपुर. थाना सम्मान के लिए नहीं कानून व्यवस्था के लिए होता है यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने दो दिन पूर्व जखनियां से भासपा विधायक त्रिवेणी राम का दरोगा के द्वारा सम्मान न किये जाने के आरोप पर कहा।
निकाय चुनाव को लेकर कहा कि सहयोगी पार्टी हमारी सम्मानित सहयोगी पार्टी है और यदि कोई समस्या है तो प्रदेश अध्यक्ष के नाते मैं खुद उनसे बात करूंगा। निकाय चुनाव पर कहा कि पिछले निकाय चुनाव में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। त्रिस्तरीय निकाय चुनाव में 653 निकायों के चुनाव में शानदार सफलता लाएंगे।
बतादें कि गाजीपुर के सादात ब्लॉक के पखनपुरा गांव के मूल निवासी महेन्द्रनाथ पाण्डेय का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला दौरा था। मीडिया से बातचीत में गाजीपुर को अपना गृह जनपद बताते हुए कहा कि मैंने सन् 1980 में जिला महामंत्री के रूप में भाजपा में काम शुरू किया था और आज पार्टी ने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी।
यह भी पढ़ें
सपा के राज्यमंत्री ने बिरहा गाकर बताया बेटियों का महत्व

कार्यकर्ताओं को यही संदेश है कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर राज्य और केन्द्र की योजनायें उनतक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसकर तैयार रहें। अमित शाह के बेटे जयशाह पर विपक्ष के द्वारा लगाये गये आरोप पर कहा कि काल्पनिक और झूठा सवाल था कोई दम नहीं था निराधार आरोप था। रिबाउंस होकर गेंद उन्हीं के पाले में चला गया।
सहयोगी पार्टी हमारी सम्मानित सहयोगी पार्टी है और यदि कोई समस्या है तो प्रदेश अध्यक्ष के नाते मैं खुद उनसे बात करूंगा।निकाय चुनाव पर कहा कि पिछले निकाय चुनाव में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। त्रिस्तरीय निकाय चुनाव में 653 निकायों के चुनाव में शानदार सफलता लायेंगे।
इनपुट- गाजीपुर से आलोक त्रिपाठी की रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो