scriptमनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा …. | BJP minister manoj sinha attacked on congress party | Patrika News

मनोज सिन्हा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा ….

locationगाजीपुरPublished: Sep 28, 2019 11:41:13 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जो लोग गांधी जी के वारिश कहे जाते थे उन्होंने केवल उनकी राजनीति का उपयोग किया है

manoj sinha

manoj sinha

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में महात्मा गांधी के 15वीं जयंती को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अब तक जो लोग गांधी के वारिस कहे जाते थे उन्होंने केवल गांधी की राजनीति उपयोग किया है। वहीं बीजेपी की तारीफ में कहा कि बीजेपी सरकार वास्तव में गांधी जी के मूल्यों को लेकर काम कर रही है। उन्होंने 2 अक्टूबर को निकलने वाली पदयात्रा को लेकर बताया कि यह पदयात्रा महात्मा गांधी के जयंती से शुरू होकर सरदार पटेल की जयंती के बीच समाप्त होनी है। इस पदयात्रा को जन यात्रा में बदलने की पूरी कोशिश की जाएगी।
बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं की छावनी लाइन कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी के अलावा दुनिया का कोई दूसरा ऐसा महापुरुष नहीं है जिसपर सबसे अधिक डाक टिकट जारी किया गया है। भारत की राजनीति में कुछ लोग महात्मा गांधी के ठेकेदार बन गए थे परंतु 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने गांधीजी के विचारों को अपनाया। इससे देश के लोगों की मानसिकता में तेजी से बदलाव आया है। महात्मा गांधी के विचारों व सपनों को भाजपा साकार कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो