script

यूपी के गाजीपुर में उफनाई नदी में मौत का छलांग लगा रहे बच्चे

locationगाजीपुरPublished: Aug 24, 2019 02:24:58 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मस्ती करने के लिए बच्चे लगाकर नदी में छलांग

ganga ghat stunt

ganga ghat stunt

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर सदर कोतवाली इलाके कलेक्टर घाट पर बेपरवाह गार्जियन को चकमा देकर छोटे छोटे बच्चे उफनाई गंगा नदी में खतरनाक स्टंट कर नहाते नजर आ रहे है। गंगा के बाढ़ के पानी में छोटे छोटे बच्चे महज मौज मस्ती के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे है।
दरअसल, ये नजारा गाजीपुर शहर के कलेक्टर घाट पर देखने को मिला। जहां गंगा के बाढ़ का पानी बच्चों के लिए तफरी करने की वजह बनी हुई है। छोटे छोटे नासमझ बच्चे तैराकी के नाम पर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। महज मजे के लिए ये बच्चे घाट पर तैराकी के खतरनाक स्टंट कर रहे है।
बता दें कि बाढ़ के पानी में बच्चे ऊंचाई से छलांग लगा रहे है। इन बच्चों को मौज मस्ती के लिए अपनी जान की परवाह भी नही। सिर्फ मजे के लिए ये नासमझ बच्चे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। उफनाई गंगा को देखकर जहां बड़े -बड़ों के होश उड़ जाते हैं। वहीं बाढ़ के खतरे से अंजान ये बच्चे गंगा में खतरनाक छलांग लगा कर खुश हो रहे हैं। गंगा की बाढ़ को लेकर सरकारी तौर पर कई तरह के अलर्ट जारी है। बाढ़ के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा पर भी चौकसी की व्यवस्था है, लेकिन खतरे के निशान को छूने को बेताब गंगा नदी में छलांग लगा रहे बच्चों के खतरनाक खेल पर प्रशासन बेपरवाह नजर आ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो