scriptकलर्स इंफिनिटी चैनल के ‘द स्टेज’ के फाइनल में पहुंचा गाजीपुर का लाल | Colors Infiniti Channel The Stage winner Ghazipurs Son Shaurya Singh | Patrika News

कलर्स इंफिनिटी चैनल के ‘द स्टेज’ के फाइनल में पहुंचा गाजीपुर का लाल

locationगाजीपुरPublished: Oct 21, 2017 11:40:55 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

शौर्य को बचपन से था संगीत का शौक

Shaurya Singh

शौर्य सिंह

ग़ाज़ीपुर. कलर इनफिनिटी चैनल पर प्रदर्शित ‘द स्टेज’ प्रतियोगिता में गाजीपुर के सेंट जॉन्स स्कूल का विद्यार्थी रह चुके शौर्य सिंह नाम के छात्र का चुनाव हुआ है। द स्टेज प्रतियोगिता के अंतिम 12 प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिए शौर्य सिंह पिछले दो राउंड क्लियर कर चुके हैं। इसके पहले हजारों संगीतकारों ने अपनी तकदीर का जोर आजमाइश किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। शौर्य सिंह के इस प्रतिभा को देखकर गाजीपुर जिला आज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ये अंग्रेजी गायन की प्रतियोगिता है। अंतिम 12 के चयन के बाद प्रत्येक सप्ताह एक गायक प्रतियोगिता से बाहर होगा। शौर्य सिंह गजीपुर शहर निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र है। ये कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार और रविवार को सायं 8 बजे कलर इंफिनिटी चैनल पे प्रसारित होता है। प्रतियोगिता के जज प्रख्यात संगीतकार विशाल ददलानी, एहशान इत्यादि है।
इस नम्बर पर गाजीपुर के इस लाल को दे सकते हैं वोट

शौर्य सिंह को वोट करने के लिए आप 18001235809 पे कॉल या फेसबुक व ट्विटर पे # शौर्य ऑन द स्टेज 3 पोस्ट (#Shaurya On The Stage 3 Post) करके वोट दे सकते हैं। एक व्यक्ति चाहे जितना वोट कर सकता है। वोट और जज की राय के आधार पे विजेता चुना जाएगा।
शौर्य को बचपन से था संगीत का शौक

शौर्य सिंह ने अपनी गहरी आवाज़ और सुरीले गायन के दम पर श्रोताओं के दिल में अपनी जगह बना लिया। जजेज भी शौर्य की गायन और आवाज़ के दीवाने बन चुके हैं। शौर्य के पिता अजय सिंह गाज़ीपुर के प्रमुख कंट्रेक्टरों में से एक हैं। इनके बड़े पिता जी संजय सिंह स्टील अथॉरिटी में जीएम हैं। जिन्हें गायकी का शौक भी है। शौर्य की मां सुधा सिंह गृहणी हैं। ये लोग गाज़ीपुर के बिरनों थाना क्षेत्र के मरदानपुर लक्ष्मण गांव के निवासी हैं। जिला अस्पताल के पास इनका पैतृक आवास है। शौर्य के पिता बताते हैं कि उसे संगीत का शौक बचपन से था। 2005 – 06 में कक्षा 4 के बाद शौर्य को पढ़ाई के लिए लखनऊ ले गए उसके बाद संगीत विशेषकर इंग्लिश सांग और गिटार में उसकी रुचि काफी थी। जिसके रियाज़ के बाद आज वो अपनी लगन व मेहनत से यहां तक पहुंचा है।
By- Alok Tripath, Ghazipur

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो