गाजीपुर

जेल में बंद सत्याग्रहियों कर रिहाई मांगने वाले कांग्रेसी गिरफ्तार, पुलिस ने जमकर पीटा

.

गाजीपुरFeb 16, 2020 / 10:31 am

रफतउद्दीन फरीद

पुलिस

गाजीपुर. जेल में बंद नागरिक सत्याग्रहियां की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हंगामा करने पर पुलिस ने कुछ सत्याग्रतियों को पीटा भी। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हुई जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले विकास सिंह, जेपी यादव, पंकज उपाध्याय, माधव कृष्ण, एफ अंसारी, विपिन मिश्रा व वसीम अंसारी आदि को गिरफ्तार किया।

 

 

बताते चलें कि नागरिक सत्याग्रहियों ने गोरखपुर के चौरीचौरा से दिल्ली के राजघाट तक पैदल मार्च निकाला था। 11 फरवरी को गाजीपुर पहुंचने पर बिरनो पुलिस ने शांतिभंग की आशंका बताकर 10 नागरिक सत्याग्रही पदयात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला पत्रकार, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के पीछे पुलिस का तर्क है कि जिले में धारा 144 लागू है और यात्रा की परमिशन भी नहीं ली गयी। उधर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने जेल में बंद सत्याग्रहियों से मुलाकात की और उनकी जमानत प्रक्रिया को सरल बनाकर रिहा किये जाने कीमांग की। जंगीपुर के सपा विधायक वीरेन्द्र यादव ने भी जेल में बंद पदयात्रियों से मुलाकात की।

by Alok Tripathi

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.