scriptधान क्रय केंद्र की अव्यवस्थाओं से डीएम नाराज, कहा- सेंटर पर न दिखा दलाल तो नपेंगे सेंटर प्रभारी | DM Ghazipur, DM Ghazipur Mangla Prasad Singh, dhan purchase center, dh | Patrika News

धान क्रय केंद्र की अव्यवस्थाओं से डीएम नाराज, कहा- सेंटर पर न दिखा दलाल तो नपेंगे सेंटर प्रभारी

locationगाजीपुरPublished: Nov 25, 2020 06:27:23 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– कई धन क्रय केंद्रों पर धान की खरीददारी जीरो होने से डीएम गाजीपुर नाराज- धान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

photo_2020-11-25_17-53-21.jpg

जनपद में 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीददारी के लिए 131 धान क्रय केंद्र खोले गये हैं, लेकिन अब तक लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीददारी नहीं हुई है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजीपुर. जनपद में 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीददारी के लिए 131 धान क्रय केंद्र खोले गये हैं, लेकिन अब तक लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीददारी नहीं हुई है। बुधवार को गाजीपुर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ऐसे धान क्रय केंद्र मिले जहां पर धान की खरीददारी शून्य मिली। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर कोई भी दलाल नजर नहीं आना चाहिए और न ही उनके माध्यम से धान की खरीददारी हो। सीधे किसानों से धान की खरीद हो और उनके खाते से सीधे पैसा ट्रांसफर हो। ऐसा नहीं होने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा जिले में 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीददारी के लिए लक्ष्य दिया गया है। किसानों से धान खरीददारी के लिए मेरे द्वारा खुद मॉनिटरिंग की जा रही है।
डीएम के निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र प्राभारी मास्क भी नहीं लगाए थे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए 500 रुपये का चालान काटने की बात कही। चालान काटने की बात सुनते ही केंद्र प्रभारी द्वारा इधर-उधर मास्क खोजते नजर आए।
केंद्र प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड करण्डा अन्तर्गत धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्राम्हणपूरा एवं सौरम में धान क्रय केन्द्र पहुच कर वहां की धान क्रय की स्थिति देखी। धान की कम खरीदी पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा सेंटर पर जितने भी किसान केन्द्र पर आते हैं उनसे धान क्रय किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र प्रभारी क्रय केंद्रों पर नियत समय पूर्वाहन 9 बजे से सायं 5 बजे तक केंद्र प्रभारी उपस्थित रहें। और केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ नियमित धान खरीद करते हुए केंद्र को आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति कराना सुनिश्चित करें। किसी भी केंद्र पर बिचौलियों/ दलाल सक्रिय न होने पाये अन्यथा की स्थिति में केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
महिला किसानों को मिले प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर महिला के नाम पर पंजीकरण है और महिला स्वयं धान बेचने केंद्र पर आती है तो बिना नंबर के ही उसको वरीयता के आधार पर उनका धान क्रय किया जाये। केंद्रों पर बड़े काश्तकार के धान की खरीद इस प्रकार किया जाए कि छोटे किसानों का हित प्रभावित न हो। बड़े किसान की तौल चरणबद्ध तरीके से एकाधिक दिनों में की जाए तथा छोटे किसानों की तौल उसी साथ-साथ उसी दिन कर लिया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के साथ संवेदनशीलता पूर्वक व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं को दूर करते हुए उनकी धान खरीद करें।
जिले में कहीं भी धान बेच सकते हैं किसान
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हित में जनपद के समस्त धान क्रय केंद्रों का राजस्व ग्रामों से सम्बद्धीकण जनपद स्तर पर मुक्त कर दिया गया है। किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं।
देखें वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xp8uj
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो