scriptप्यार में धोखा मिला, गंगा नदी में कूदकर दे दी जान | Ghajipur boy commit suicide jumped into ganga river | Patrika News

प्यार में धोखा मिला, गंगा नदी में कूदकर दे दी जान

locationगाजीपुरPublished: Nov 13, 2022 10:07:06 pm

Submitted by:

Anand Shukla

चंदौली के सकलडीहा का रहने वाला दीपक सोनकर ने शनिवार को गंगा में कूद कर जान दे दी।

boy.jpg
यूपी के गाजीपुर में शनिवार को एक लड़के ने गंगा नदी में कूदकर जान दे दी। पुल पर खड़े होकर लड़का ने मोबाइल के कैमरा को ऑन किया और रेलिंग से नीचे लटक गया। 10 मिनट तक लाइव आ करके अपनी बात को रखा। ऑन कैमरा लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया और उस पर बेवफाई का इल्जाम लगाया।
लड़के ने सुसाइड से पहले किए इस लाइव में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को अपना आखिरी सलाम भी कहा। इसके बाद उसने करीब 40 फीट नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई।
लड़के के नदी में कूदने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार सुबह वाराणसी से एनएडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। रविवार शाम तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

लड़के के नदी में छलांग लगाते समय किसी राहगीरों ने उसको देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक और मोबाइल को कब्जे में लिया और शव की तलाश के लिए टीम बुलाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो