scriptयूपी बिहार को जोड़ने वाले हमीद सेतु पर 2 अक्टूबर से आवागमन शुरू : डीएम | Ghazipur DM UP Bihar Hamid Setu connecting 2 October Traffic Start | Patrika News

यूपी बिहार को जोड़ने वाले हमीद सेतु पर 2 अक्टूबर से आवागमन शुरू : डीएम

locationगाजीपुरPublished: Oct 01, 2020 06:01:34 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ने वाला गंगा ब्रिज “हमीद सेतु” 90 दिनों बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है।

यूपी बिहार को जोड़ने वाले हमीद सेतु पर 2 अक्टूबर से आवागमन शुरू : डीएम

यूपी बिहार को जोड़ने वाले हमीद सेतु पर 2 अक्टूबर से आवागमन शुरू : डीएम

गाजीपुर. उत्तर प्रदेश और बिहार को आपस में जोड़ने वाला गंगा ब्रिज “हमीद सेतु” 90 दिनों बाद एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। हमीद सेतु पर 2 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से कुछ प्रतिबंधों के साथ यातायात शुरू हो जाएगा। अब हल्के वाहनों को गाजीपुर शहर आने के लिए 60 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
डीएम गाज़ीपुर मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि, 3 जुलाई 2020 से बंद हमीद सेतु के मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल पर आवागमन अब सुचारू रूप से होगा लेकिन ओवरलोड वाहन इस पर न चलें इसके लिए दोनों तरफ हाई गेज बैरियर लगाने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिया गया है। ओवरलोड वाहनों पर उनकी व्यक्तिगत मानिटरिंग भी रहेगी, जिससे पुनः पुल पर आवागमन सुरक्षित रूप से चल सके।
बिहार और गंगा पार के सैकड़ों गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली गंगा पार बने हमीद सेतु पर 3 जुलाई से मरम्मत का काम चल रहा था। 90 दिन बाद यानी 2 अक्टूबर से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। पुल मरम्मत के दौरान जिला मुख्यालय आने के लिए हल्के वाहनों को 25 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। जबकि हैवी वाहनों को गाजीपुर जिला मुख्यालय आने के लिए वाराणसी से होकर आना पड़ रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो