scriptगाजीपुर में आस्था के महापर्व छठ में किन्नरों ने भी की भगवान भास्कर की उपासना | Ghazipur great festival of faith Chhath transgender also worshiped Lord Bhaskar | Patrika News

गाजीपुर में आस्था के महापर्व छठ में किन्नरों ने भी की भगवान भास्कर की उपासना

locationगाजीपुरPublished: Oct 31, 2022 11:02:05 am

Chhath Festival आस्था के महापर्व छठ में किन्नरों ने भी भगवान भास्कर की उपासना की। किन्नर अपने यजमान और उनके पुत्रों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए छठ का व्रत रखते हैं।
 

गाजीपुर में आस्था के महापर्व छठ में किन्नरों ने भी की भगवान भास्कर की उपासना

गाजीपुर में आस्था के महापर्व छठ में किन्नरों ने भी की भगवान भास्कर की उपासना

आस्था के महापर्व छठ में किन्नरों ने भी भगवान भास्कर की उपासना की। किन्नर अपने यजमान और उनके पुत्रों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए छठ का व्रत रखते हैं। पुराने वक्त से ही किन्नर छठ व्रत रख कर समाज कल्याण की कामना करते हैं। इसकी के साथ गाज़ीपुर में लोक आस्था का पर्व छठ धूमधाम से उषाकाल में सोमवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रती महिलाओं ने भी पूजा अर्चना कर छठी मईया से समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
आठ साल से कर रहीं हैं छठ का व्रत

गाजीपुर में आज उगते सूर्य को अर्घ्य देते समय भदौरा ब्लॉक के गंगा घाट पर किन्नरों ने खूब सज धज कर छठ पूजा में हिस्सा लिया। इस मौके पर छठ पूजा करने आई सोनी किन्नर ने बताया कि, वे पिछले आठ साल से अपने यजमानों और उनके बच्चों की सलामती और खुशहाली के लिए यानि समाज के उन सभी लोगों के लिए, जिनके यहां वे खुशियों में शरीक होने जाते हैं और उनके पुत्रों की सलामती और खुशहाली के लिए इस कठिन व्रत – परंपरा को निभा रही हैं। और ये व्रत उनके गुरु भी पहले से करते थे, जिसे अब वे करती है।
यह भी पढ़े – Love Jihad : शाहरुख की धमकी, निकाह नहीं किया तो कर दूंगा सिर कलम, एफआईआर दर्ज

गुरु के बीमार होने पर चेले ने छठ व्रत किया

सोनी किन्नर के साथ आईं रोशनी किन्नर ने बताया कि, वे लोग हिना किन्नर की चेली हैं और उनके गुरु भी इस व्रत को बहुत पहले से करते आ रहे थे, लेकिन अब वो शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो चुके हैं। इसलिए पिछले आठ साल से अब उनकी साथी सोनी किन्नर ने इस व्रत को उठा लिया है। और हम सभी उनके साथ इस महापर्व में लोक कल्याण के लिए इस महापर्व को बड़े ही श्रद्धा से मनाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो