scriptचित्रगुप्त जयंती पर कायस्थों ने निकाली राजनैतिक झांकी | Kayasth took out political tableau on Chitragupta Jayanti | Patrika News

चित्रगुप्त जयंती पर कायस्थों ने निकाली राजनैतिक झांकी

locationगाजीपुरPublished: Oct 30, 2019 12:03:46 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

गाजे बाजे के साथ देश के महापुरुषों की झांकिया निकाली गई

Kayasth mahasabha

Kayasth mahasabha

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में सभी समाज के लोग आजकल आस्था को भी राजनीति से जोड़कर देख रहे है। लोग राजनीति में अपनी भागीदारी और वर्चस्व स्थापित करने के लिए भगवान के कार्यक्रम को भी राजनीति से जोड़कर अपने समाज की हिस्सेदारी और ताकत दिखाने में लगे हैं। ये हम नहीं कह रहे है। बल्कि आज चित्रगुप्त जयंति के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा निकाली गई यात्रा में खुद मौजूद समाज के पदाधिकारी ही कह रहे है। जी हां गाजीपुर में चित्रगुप्त जयंति के अवसर पर घोड़ा, गाजे बाजे के साथ देश के महापुरुषों की झांकिया निकाली गई।
ये झांकिया शहर के उर्दू बाज़ार से शुरू हुई और प्रकाश टॉकीज, सुहासिनी चौराहा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए ददरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान कायस्थ माहसभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज कलम दवात के भगवान कहे जाने वाले चित्रगुप्त की जयंति मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष में आज देश के तमाम महापुरूषों के साथ भगवाज चित्रगुप्त की झांकिया निकाली गई है। इस झांकी का एक उद्देश्य ये भी है कि कायस्थ समाज के लोग जो राजनीति में शुसुप्ता अवस्था में है उनको जागृत करने के साथ अपने समाज की ताकत को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
BY-Alok Tripathi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो