गाजीपुर

जानिये कौन हैं मेजर रामजी राजभर, जिन्हें बनाया है मनोज सिन्हा के खिलाफ प्रत्याशी

सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजी राज को पार्टी ने गाजीपुर लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया

गाजीपुरApr 16, 2019 / 03:13 pm

रफतउद्दीन फरीद

मनोज सिन्हा

गाजीपुर. सुहेलदेव राजभर समाज पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से अलग हो चुकी है। मंगलवार को पार्टी की ओर से यूपी की 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की जा चुकी है। इनमें पीएम नरेन्द्र मोदी की वाराणसी, अखिलेश यादव की आजमगढ़ और केन्द्रीय संचार व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की गाजीपुर समेत पूर्वांचल की 25 सीटें शामिल हैं। गाजीपुर में मनोज सिन्हा के खिलाफ राजभर ने सुभासपा से पूर्व सैनिक को मैदान में उतारा है।
 

Candidate List” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/16/om_prakash_rajbhar_b_4436481-m.jpg”> 

राम जी राजभर बीआरओ वाराणसी से 1980 में आर्मी में भर्ती हुए थे। लगभग 30 साल तक आर्मी में रहने के बाद अगस्त 2010 में नासिक से रिटायर हुए राम जी राजभर ऑर्डिनरी सूबेदार के पद पर कार्यरत रहे। रिटायर होने के बाद जब गांव आए तो गांव वालों ने इन्हें मेजर की उपाधि दे दी। रामजी राजभर ने बताया कि वह रिटायर होकर आए तो राजभर जेल में थे। उनसे मुलाकात हुई तो उनकी बातों से प्रभावित होकर उन्हीं के साथ राजनीति में उतर गए। तब से अब तक सुभासपा में बने हुए हैं। रामजी राजभर 2012 से लेकर अब तक गाजीपुर के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधि बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।
 

SBSP Candidate List
 

ओम प्रकाश राजभर ने इन सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी
वाराणसी से सिद्धार्थ राजभर
आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ विक्की सिंह
गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर
बांसगांव से सुरेश राम
लालगंज से दिलीप सरोज
जौनपुर से बृजेश कुमार प्रजापति
मछलीशहर से ममता वनवासी
घोसी से महेन्द्र राजभर
सलेमपुर से राजाराम राजभर
बलिया से विनोद तिवारी
चंदौली से बैजनाथ राजभर
भदोही से राहुल बारी
मिर्जापुर से दरोगा बियार
रॉबर्ट्सगंज से कैलाशनाथ कोल
प्रतापगढ़ से विजय सिंह चौहान
फतेहपुर से राजेश यादव
फूलपुर से उपेन्द्र निषाद
इलाहाबाद से शिवकुमार प्रजापति
डुमरियागंज से रामनिवास राजभर
बस्ती से विनोद राजभर
संत कबीर नगर से सतीश कुमार राजभर
महराजगंज से मुरली मनोहर राजभर
गोरखपुर से राधेश्याम सिंह सैंथवार
कुशीनगर से राजू राजभर
देवरिया से अजय सिंह
 

धौरहरा से राममुंशी अर्कवंशी
सीतापुर से सुनील अर्कवंशी
मोहनलालगंज से विजय गोंड
लखनऊ से राज बब्बर
रायबरेली से अभय पटेल
अमेठी से जितेन्द्र सिंह
सुल्तानपुर से कौशिल्या राजभर
बांदा से अनोखेलाल आरक
बाराबंकी से विश्वनापथ प्रताप निराला
फैजाबाद से रमाकांत कश्यप
अंबेडकर नगर से आरपी सिंह
कैसरगंज से कन्हैया धनगर पाल
श्रावस्ती से वेद प्रकाश राजभर
गोंडा से शीला चौहान
By Alok Tripathi

Home / Ghazipur / जानिये कौन हैं मेजर रामजी राजभर, जिन्हें बनाया है मनोज सिन्हा के खिलाफ प्रत्याशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.