scriptगाजीपुर लोकसभा सीट पर आरोप प्रत्यारोप तेज, अब मनोज सिन्हा ने अफजाल अंसारी को दी यह चुनौती | Manoj Sinha challenges of Afzaal Ansari to contest election 2019 | Patrika News

गाजीपुर लोकसभा सीट पर आरोप प्रत्यारोप तेज, अब मनोज सिन्हा ने अफजाल अंसारी को दी यह चुनौती

locationगाजीपुरPublished: Apr 17, 2019 01:04:59 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मनोज सिन्हा को किया चायलेंज, कहा साबित कर दें कि इन्होंने ग्रामीणों के लिए क्या किया

Manoj Sinha and Afzaal Ansari

Manoj Sinha and Afzaal Ansari

गाजीपुर. लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख सभी राजनीतिक दल में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। वहीं गाजीपुर लोकसभा सीट पर भी आरोप-प्रत्यारोप भी लगना शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर से बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर अफजाल अंसारी अपने सांसद रहने के समय के 60 लाख का कोई भी एक काम गिना देंगे तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।

दरअसल, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने जमानियां क्षेत्र के मदनपुरा, बघरी,खिदिरपुर,रायपुर समेत कई जगह देर रात तक जन संवाद किया। जनसंवाद में मनोज सिन्हा ने गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी पर हमला करते हुए भोजपुरिया अंदाज में खुली चुनौती दी और कहा कि मैंने पांच सालों में कड़ी मेहनत की है तब जाकर गाड़ी आगे बढ़ी है, लेकिन हाथी पर चढ़कर एक महोदय आये हैं जो स्पीड ब्रेकर बनना चाहते हैं।

कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी स्पीड ब्रेकर बनी हुईं हैं और यहां हाथी पर चढ़कर स्पीड ब्रेकर बनने आये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जितने काम गाजीपुर में हुए हैं उनको एक तराजू पर रखिये और पिछले 55 वर्षों में गाजीपुर में जितना काम हुआ है उसकी लागत को दूसरे तराजू पर रखिये और यदि 5 वर्ष 55 वर्ष पर भारी न पड़ जायें तो मनोज सिन्हा को एक वोट मत दीजियेगा। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के जो बड़े काम हुये हैं वो छोड़ दीजिए मैंने गाजीपुर शहर में 65 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय बनवाया है 10 पुरुषों के लिये और 10 महिलाओं के लिये। जो हाथी पर चढ़कर आये हैं वो भी पांच साल यहां से सांसद रहे हैं यदि वो अपना कोई एक 60 लाख का काम गिना दें तो मैं चुनाव ही नहीं लडूंगा।

BY- Alok Tripathi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो