गाजीपुर

मुख्तार अंसारी के शव की मूंछें नीचे थीं, छोटे बेटे ने देखा और देने लगा मूछों पर ताव

Mukhtar Ansari Funeral: माफिया मुख्तार (Mukhtar Ansari) अंसारी को दफ्न करने से पहले बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) ने आखिरी बार मूछों पर ताव दिया। दरअसल उसने जब देखा कि उसके बाप की मूंछें नीचे हुई पड़ी हैं, तभी उसे याद आ गया कि उसके अब्बू हमेशा अपने मूंछों को तांव देकर रखते थे।

गाजीपुरMar 30, 2024 / 04:58 pm

Janardan Pandey

मुख्तार के मूंछों पर आखिरी बार बेटे ने दिया ताव

Mukhtar Ansari Funeral: शनिवार को मुख्तार अंसारी गाजीपुर के यु‌सुफपुर स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाने से पहले उसके मूंछों पर ताव दिया गया। इस दौरान उसी फोटो किसी ने ले ली और उसे सोशल मीडिया में जारी कर दिया। मुख्तार के जनाने की सबसे ज्यादा वायरल तस्वीर यही बनी। यों तो ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया में तैर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वायरल होने वाली तस्वीर यही बनी है।

मुख्तार को अक्सर मूछों पर ताव देते हुए देखा जाता था। अब जब मुख्तार को दफनाया जाना था तो बेटे उमर अंसारी ने आखिरी बार पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की मूछों पर ताव दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1773928803297050655?ref_src=twsrc%5Etfw
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की लोकप्रियता और हनक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनाजे में इतनी भीड़ थी कि पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बहुत से लोग उसे आखिरी बार देखना चाहते थे तो बहुत से लोग उसे आखिरी बार मिट्टी देना चाहते थे।

Hindi News / Ghazipur / मुख्तार अंसारी के शव की मूंछें नीचे थीं, छोटे बेटे ने देखा और देने लगा मूछों पर ताव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.