गाजीपुर

हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद बंदी ने की खुदकुशी, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

गाजीपुर जिला जेल में हत्यारोपी कैदी ने लगायी फांसी।

गाजीपुरSep 02, 2019 / 06:09 pm

रफतउद्दीन फरीद

गाजीपुर जेल

गाजीपुर. हत्या के आरोप में गाजीपुर जिला जेल में बंद कैदी ने खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद हड़कम्प मच गया। साल 2015 से वह हत्या के आरोप में बंद था।उसने खुदकुशी क्यों कि यह अभी तक पहेली बनी हुई है। प्रशासन जांच का विषय बताकर इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।
 

 

बताया गया है कि गाजीपुर के गहमर थानाक्षेत्र के पचौरी गांव का रहने वाला शिव सागर कुशवाहा 2015 से हत्या के आरोप में जेल में बंद था। सोमवार को उसने जेल में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुश कर ली। इसकी खबर फैलते ही जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया और प्रशासन भी एक्टिव हो गया। कैदी की आत्महत्या के बाद एक बार फिर जेल की सुरक्षा और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन मामले में जांच का हवाला दे रहा है। अभी पुलिस या जेल प्रशासन इस मामले पर कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं हैं।
By Alok Tripathi

Home / Ghazipur / हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद बंदी ने की खुदकुशी, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.