scriptसूरज के किनारे सतरंगी छल्ला देखकर लोग हैरान, वैज्ञानिकों ने बतायी इसके पीछे की असलियत | People Excited about Halo in Sky Ghazipur | Patrika News

सूरज के किनारे सतरंगी छल्ला देखकर लोग हैरान, वैज्ञानिकों ने बतायी इसके पीछे की असलियत

locationगाजीपुरPublished: Jul 31, 2019 03:17:44 pm

लोग बताने लगे खगोलीय घटना, अपनी जानकारी के मुताबिक अलग-अलग करने लगे व्याख्या।

Halo

सूरज का सतरंगी छल्ला

गाजीपुर . लोग सुबह सोकर उठे तो उन्हें सूरज के आस-पास सतरंगी गोला दिखायी दिया, जिसके बाद यह लोगों की उत्सुकता का केन्द्र बन गया। सूरज के किनारे कुछ इस तरह का गोला बना था जैसे इन्द्रधनुश ने सूर्य को चारों ओर से छल्ला बनाकर घेर लिया हो। लोग इसे कोई खगोलीय घटना मानने लगे और देखते ही देखते इसकी चर्चा होने लगी। सूर्य के चारों ओर एक गोलाकार नजारा जिसमें इन्द्रधनुष के रंग थे उसकी हर कोई अपनी-अपनी जानकारी के मुताबिक अलग-अलग व्याख्या करने लगा। कई लोगों का कहना था कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।
 

क्या यह सचमुच कोई खगोलीय घटना है

सूरज के किनारे सतरंगी छल्ला बनना कोई खगोलीय घटना नहीं। बीएचयू के वैज्ञानित बताते हैं कि यह एक लाइट रिफ्लेक्शन है। बारिश के दिनों में अक्सर किरणें परावर्तित होती हैं तो इस तरह का नजारा देखने को मिलता है। यह नजारा बहुत कम समय के लिये होता है। इसे इन्द्रधनुष की तरह ही समझना चाहिये। वैसे वैज्ञानित भाषा में इसे ‘हेलो’ कहा जाता है।
By Alok Tripathi

ट्रेंडिंग वीडियो