scriptजिस सीट पर BJP प्रत्याशी मनोज सिन्हा, और बसपा के अफजाल अंसारी के बीच है मुकाबला, वहां 11 मई को रैली करेंगे पीएम मोदी | pm modi rally in ghazipur on 11 may 2019 for manoj sinha win | Patrika News

जिस सीट पर BJP प्रत्याशी मनोज सिन्हा, और बसपा के अफजाल अंसारी के बीच है मुकाबला, वहां 11 मई को रैली करेंगे पीएम मोदी

locationगाजीपुरPublished: May 08, 2019 04:17:41 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

नौ मई को आएंगे भाजपा नेता राजनाथ सिंह

UP NEWS

जिस सीट पर BJP प्रत्याशी मनोज सिन्हा, और बसपा के अफजाल अंसारी के बीच है मुकाबला, वहां 11 मई को रैली करेंगे पीएम मोदी

गाजीपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई यानि शनिवार को गाजीपुर आएंगे। पीएम मोदी भाजपा के प्रत्याशी और केन्द्र सरकार में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। ये जनसभा जिले के आरटीआई मैदान पर आयोजित की गई है। इस बात की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दिया। वहीं भाजपा नेताओं ने इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से रैली में पहुंचने की अपील किया है। इस बात की भी जानकारी दी गई है कि नौ मई को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मनोंज सिन्हा के लिए एक रैली करेंगे।
बतादें कि गाजीपुर में भाजपा के प्रत्याशी मनोज सिन्हा का मुकाबला बसपा के उम्मीदवार अफजाल अंसारी से है। दोनों दलों के नेताओं के बीच मुकाबला काफी कड़ा बताया जा रहा है। भाजपा किसी भी हाल में इस सीट पर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बड़े-बड़े नेताओं का जिले में जमावड़ा लगा है। वहीं गठबंधन की तरफ से ये सीट भाजपा से छीनने की पूरी कोशिश की जा रही है। अखिलेश और मायावती का दल एक साथ आ जाने के बाद यहां गठबंधन भी काफी मजबूत बताया जा रहा है। अब देखना होगा जनता किस को दल जिताकर सदन भेजती है। 2014 की बात करें तो सपा की प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा और मनोज सिन्हा के बीच मुकाबला था। मोदी लहर के बाद भी सिन्हा यहां से महज 32452 वोटों से जीत सके थे। इस बार दोनों ही दलों के उम्मीदवार राजनिति के मझे खिलाड़ी हैं। इसलिए मुकाबला और रोचक बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो