UP Rain Forecast: अगले 24 घंटे से 36 घंटे में यूपी के 54 शहरों में होगी जोरदार बारिश, IMD की नई भविष्यवाणी
गाजीपुरPublished: Jul 03, 2023 12:37:20 pm
UP Rain Forecast: UP के 54 शहरो में अगले 24 से 36 घंटों में अच्छी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा। यूपी में बीते 24 घंटों में बारिश की गतिविधियां मंद रहने के आसार हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही और धूप बदली की लुकाछुपी के बीच तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस ने परेशान किया।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया, “मानसून अगले तीन से चार दिनों तक एक्टिव रह सकता है। झारखंड पर बना लो प्रेशर अब उत्तर प्रदेश पर आ गया है। पूर्वोत्तर तक एक ट्रफ उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। मंडल के जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। मानसून ट्रफ उत्तर की ओर शिफ्ट होने के साथ ही तराई वाले जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ सकती हैं।”