बता दें कि सनेहूआ गांव के पास कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर प्रात: भर्ती की तैयारी के लिए लड़के दौड़ लगा रहे थे। वहीं कुछ लोग टहल भी रहे थे। रोज की तरह लड़के दौड़ लगाने के बाद सड़क के किनारे खड़े होकर एक्सरसाइज कर रहे थे और कुछ लोग वहीं आराम कर रहे थे। तभी कासिमाबाद -मऊ मार्ग की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बैठे 7 लोगों को रौंदती हुई निकल गई। जिसमें बबलू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरस्वती देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रमेश यादव ने बताया कि घायल सनेहुआ गांव के रहने वाले हैं। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। ये लोग हमेशा यहां टहलने आती थी। हादसे के दौरान 19 वर्षीय बबलू शर्मा और 55 वर्षीय सरस्वती देवी की मौत हो ग़यी। जबकि रामवती देवी, अशर्फी देवी, बुधिया देवी,सावित्री देवी जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष थी घायल हो गये साथ ही 19 वर्षीय सोनू पाल भी घायल हो गये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप का ड्राइवर नशे में था जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
BY-Alok Tripathi