script

प्रेम संबंध में युवक ने महिला पर किया हमला, फिर अपने शरीर पर भी धारदार हथियार से किये कई वार

locationगाजीपुरPublished: Jan 21, 2020 02:25:07 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

मृतक के परिजनों ने महिला पक्ष पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है।

Young man suicide

युवक ने की आत्महत्या

गाजीपुर. सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जबकि हमलावर युवक ने खुद पर भी धारदार हथियार से हमला कर लिया, घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना सकरा गांव की है।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों ने महिला पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सकरा गांव के रहने वाले महेश बिंद का पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला से संबंध था। आरोप है कि युवक महेश सोमवार को महिला के घर पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। इसी दौरान युवक ने खुद पर भी धारदार हथियार से कई वार किये। घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने महिला पक्ष पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

BY-ALOK TRIPATHI

ट्रेंडिंग वीडियो