scriptसांसद-विधायक के विवाद में उलझी झारखंड भाजपा | dispute between Ravindra Kumar Pandey-dhullu mahto in jharkhand | Patrika News

सांसद-विधायक के विवाद में उलझी झारखंड भाजपा

locationगिरिडीहPublished: Nov 26, 2018 02:29:25 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस ने विधायक ढुल्लू महतो मामले की जांच के लिए डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मेरे खिलाफ लिखित आरोप की जांच धनबाद एसपी द्वारा की जा रही है…

(गिरिडीह): गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय और बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी है और इन दोनों के बीच उत्पन्न आपसी विवाद के कारण भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं इस मुद्दे पर पार्टी नेता भी कुछ करने में असमर्थ नजर आ रहे है।


विधायक ढुल्लू महतो पर पार्टी की एक नेत्री ने छेड़खानी का आरोप लगाया और न्याय की गुहार लगाई। ढुल्लू महतो ने इसे सांसद रवींद्र पांडेय की साजिश करार देते हुए खुद को निर्दोष बताया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री के चरित्र पर ही कई सवाल खड़े कर दिए। इस बीच भाजपा की एक नेत्री ने सांसद रवींद्र पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। ऑनलाइन शिकायत में महिला ने गिरिडीह के सांसद रवींद्र कुमार पांडेय पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। महिला रवींद्र कुमार पांडे के साथ ही कतरास के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह व राजीव कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। राजीव कुमार उस महिला के पति हैं, जिस महिला ने ढुल्लू महतो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।


पुलिस ने विधायक ढुल्लू महतो मामले की जांच के लिए डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मेरे खिलाफ लिखित आरोप की जांच धनबाद एसपी द्वारा की जा रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। गलत शिकायत करने वाली महिला के खिलाफ वे मान-हानि का मामला दर्ज कराएंगे।


पार्टी सांसद और विधायक की बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने में प्रदेश नेतृत्व भी असमर्थ साबित हो रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने बाघमारा के पार्टी विधायक ढुल्लू महतो पर पार्टी नेत्री की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभी ऐसी कोई शिकायत पार्टी मुख्यालय तक नहीं पहुंची है। गिलुवा ने कहा कि अभी तो यह मामला केवल मीडिया में आया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इस बाबत वहां की जिला कमिटी से अगर कोई रिपोर्ट आएगी तब आगे देखा जाएगा।इसलिए इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो