scriptव्यक्तिगत अस्तित्व बचाने के लिए विपक्षी दल बना रहे महागठबंधन-रघुवर दास | jharkhand CM big statement about mahagathbandhan | Patrika News

व्यक्तिगत अस्तित्व बचाने के लिए विपक्षी दल बना रहे महागठबंधन-रघुवर दास

locationगिरिडीहPublished: Feb 03, 2019 08:43:59 pm

Submitted by:

Prateek

गिरिडीह में तीन लोस क्षेत्रों के कलस्टर स्तरीय कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन…
 

cm

cm

(रांची,गिरिडीह): मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि अपने व्यक्तिगत अस्तित्व को बचाने के लिए विपक्षी दल महाठगबंधन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बात कांग्रेस की करें तो उसे ना तो देश स्वीकार करने को तैयार है और ना ही विपक्षी दल। देश सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहता है। मुख्यमंत्री रविवार को गिरिडीह में तीन लोकसभा क्षेत्रों कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद के कलस्टर स्तरीय कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

 

जनता के बीच जाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सामने भारत को महाशक्ति के रूप में अगर किसी ने खड़ा किया है तो वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, लोग नरेंद्र मोदी से अगाध स्नेह करते हैं, वर्ष 2019 में भी पूरा समर्थन मिलेगा।


उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि 2022 में बदला हुआ भारत हम सबके सामने होगा। उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक आम कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री, एक बूथ अध्यक्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक मजदूर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। यही वजह है कि आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।


कांग्रेस राज में चला घोटालों का सिलसिला—दास

रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के गौरव हैं, भारत का सम्मान हैं। आज जब हम आगामी लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे हैं तो इस गौरव के साथ जनता के बीच जाएं। हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है, जिसे देश की जनता अगाध प्रेम करती है और पूरा विश्व हमारे इस नेतृत्व की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 55 साल तक देश का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस की सरकारों में घोटालों का सिलसिला चलता रहा है। आज देश की तिजोरी में कांग्रेस का हाथ नहीं जा पा रहा है। इसलिए कांग्रेस और भ्रष्टाचारी पार्टियां छटपटा रही हैं।

 

इन्होंने भी रखे अपने विचार

उन्होंने कहा कि पार्टी को वर्षं 2014 से ज्यादा बड़ी जीत 2019 में हासिल करनी है और अबकी बार 400 पार के लिए देश की जनता भी पूरी तरह तैयार है। आज सबकी जुबान पर सिर्फ एक नाम है, नरेंद्र मोदी। विपक्षी नेताओं की जुबान पर भी सिर्फ एक ही नाम है,नरेंद्र मोदी। इस रैली को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी के अन्य सांसदों , विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो