scriptकाम के लिए विदेश गए मजदूरों को झेलनी पड़ रही ऐसी परेशानियां, लगाई वापस लाने की गुहार | Jharkhand Labourers Appealed Bring Them Back From Abu Dhabi | Patrika News

काम के लिए विदेश गए मजदूरों को झेलनी पड़ रही ऐसी परेशानियां, लगाई वापस लाने की गुहार

locationगिरिडीहPublished: Jul 10, 2020 07:09:15 pm

Submitted by:

Prateek

विभिन्न देशों में लगे लॉकडाउन और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा के बंद रहने के कारण मजदूर विभिन्न देशों में अटक गए हैं (Jharkhand Labourers Appealed Bring Them Back From Abu Dhabi) (Jharkhand News) (Giridih News)…
 

काम के लिए विदेश गए मजदूरों को झेलनी पड़ रही ऐसी परेशानियां, लगाई वापस लाने की गुहार

काम के लिए विदेश गए मजदूरों को झेलनी पड़ रही ऐसी परेशानियां, लगाई वापस लाने की गुहार

गिरिडीह: Coronavirus ने श्रमिकों के जीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। अब इनकी समस्या बढ़ती ही जा रही है। विभिन्न देशों में लगे लॉकडाउन और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा के बंद रहने के कारण मजदूर विभिन्न देशों में अटक गए हैं। ऐसे ही दुबई के अबूधाबी में भी बड़ी संख्या में मजदूर अटके हुए है। वहां पर आ रही परेशानियों से तंग आकर अब गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग जिले के 26 मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से वापस लाने के लिए गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उठ रहे सात सवाल, पुलिस को देना होगा इनका जवाब

बताया गया है कि यह सभी मजदूर वहां एनसीसी कंपनी में बतौर सप्लायर काम करते थे। कोविड-19 महामारी के चलते बीते 4 महीने से इन्हें वेतन भी नहीं मिला है। इतना ही नहीं तनख्वाह मांगने पर इन्हें धमकियां भी दी जा रही है। इन्हें एक कमरे में बंद करके एक ही समय का खना दिया जा रहा है। इन सभी मजदूरों ने भारत सरकार से वापस लाने में मदद करने के लिए गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें

मात्र 5,000 रूपए में मिलती है Post Office Franchise, कमीशन से होगी मोटी कमाई

दुबई में रहकर प्रवासी मजदूरों की भलाई के लिए काम करने वाले सिकन्दर अली इन सभी की हिम्मत बने हुए है। उन्होंने सभी को वापस अपने देश लौटने का भरोसा दिलाया है। सिकन्दर अली ने बताया कि दुबई के अबूधाबी में फंसने वाले मजदूर गिरिडीह जिले के बगोदर, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़, टाटीझरिया तथा बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो