script

Coronavirus के बाद मौसी के घर पर अटक गया युवक, घर नहीं जा पाया तो उठाया खौफनाक कदम

locationगिरिडीहPublished: Jul 16, 2020 05:08:56 pm

महामारी (Coronavirus) के दौरान लोगों में तनाव बढ़ने की बात भी सामने आई है, बढ़ा हुआ तनाव (Nainital Youth Committed Suicide In Palamu Jharkhand) (Jharkhand News) (Palamu News) (Giridih News) (Coronavirus Cases In Jharkhand)…

Coronavirus के बाद मौसी के घर पर अटक गया युवक, घर नहीं जा पाया तो उठाया खौफनाक कदम

Coronavirus के बाद मौसी के घर पर अटक गया युवक, घर नहीं जा पाया तो उठाया खौफनाक कदम

गिरिडीह,पलामू: Coronavirus ने इंसान के जीवन को हर तरह से प्रभावित किया है। महामारी के दौरान लोगों में तनाव बढ़ने की बात भी सामने आई है। बढ़ा हुआ तनाव भी चिंता का विषय है क्योंकि तनाव से कई बीमारियां तो घेरती ही है साथ ही इंसान गलत कदम भी उठा सकता है। यहां भी ऐसा ही हुआ, लॉकडाउन के बाद घर नहीं जाने से परेशान एक युवक ने अपनी मौसी के घर फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: रेवड़ी की तरह बंटते हैं असलहों के लाइसेंस, बुलंद होते हैं विकास दुबे जैसे अपराधियों के हौसले

यह मामला झारखंड के पलामू जिले का है। तरहसी थाना इलाके में लकड़ाही कादरी टोला स्थित एक घर में युवक ने फंसी लगा ली। युवक की पहचान नैनीताल निवासी सलीम अंसारी (25) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह कई दिनों से परेशान चल रहा था जिसके पीछे घर नहीं जाना मुख्य वजह थी।

यह भी पढ़ें

Himachal : 13 महीने की बछड़ी बिना गर्भधारण देने लगी दूध, लोगों ने माना चमत्कार, डॉक्टर ने दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार युवक पलामू में अपनी मौसी के घर आया था। Coronavirus के कारण लगे लॉकडाउन के बाद वह यहीं रह गया। वह घर जाना चाहता था। लॉकडाउन खुलने के बाद भी घर जाने के लिए ट्रेन या बस की व्यवस्था नहीं हो पाने से उसकी परेशानी बढ़ गई। मौसी के घर में भी सबने उसे परेशान नहीं होने को कहा था, आगे जब भी साधन मिले तब जाने की बात कही थी। बुधवार को वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। गुरुवार सुबह जब वह उठा नहीं तो परिजन उसके कमरे में गए। सलीम पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Coronavirus Cases In Jharkhand)

गौरतलब है कि झारखंड में अब तक 4,576 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे…

ट्रेंडिंग वीडियो