scriptगिरिडीह: CAA के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा पर भारी पथराव, तनावपूर्ण हुआ माहौल | Stone Pelting On CAA Support Rally In Giridih Jharkhand | Patrika News

गिरिडीह: CAA के समर्थन में निकली तिरंगा यात्रा पर भारी पथराव, तनावपूर्ण हुआ माहौल

locationगिरिडीहPublished: Jan 12, 2020 09:00:56 pm

Submitted by:

Prateek

(Citizenship Amendment Act) नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में कई (Jharkhand News) संगठनों (Giridh News) और भाजपा (Jharkhand BJP) के कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने जुलूस निकाला (Stone Pelting On CAA Support Rally In Giridih) था…

Citizenship Amendment Act

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा पर रविवार को शरारती तत्वों द्धारा पथराव के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े।

 

यह भी पढ़ें

इनकी कहानी भी है ‘छपाक’ जैसी, फिल्म देखने के बाद बयां किया अपना संघर्ष

 

पुलिस कर्मी भी हुए घायल…

गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसपी सुरेंद्र झा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत कराया। घटना के बाद जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं हिंसक झड़प और लाठीचार्ज के बाद शहर में बाजार बंद हो गए। पथराव की घटना में पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए।

 

Video: विदेशी ब्रीड्स के डाग्स को मात दे रहा गलियों का ‘ठेंगा’, उत्तराखंड पुलिस स्क्वायड में बनाई जगह

 

एहतियातन यात्रा को रोका…

बताया गया है कि पुलिस ने एहतियातन तिरंगा यात्रा को कालीबाड़ी चौक से टावर चौक के बीच ही घंटों रोके रखा। जिला प्रशासन ने कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं और अशांति फैलाने की किसी को इजाजत नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कई संगठनों और भाजपा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने जुलूस निकाला था। साथ ही यात्रा में शामिल लोग समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे, जुलूस में भगवा भी लहराए जा रहे थे। मौके की नजाकत को देखते हुए यात्रा के आगे पुलिस अधिकारी और जवान भी चल रहे थे, ताकि कहीं किसी किस्म की अशांति नहीं फैले।

 

यह भी पढ़ें

Video: पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्धारे पर पत्थरबाजी, सिखों को भगाने और शहर का नाम बदलने की धमकी

 

धरने पर बैठे लोग…

जानकारी के मुताबिक जब तिरंगा यात्रा शहर के पद्म चौक और बीबीसी रोड के पास पहुंची तो शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। कथित तौर पर विवादास्पद नारेबाजी को लेकर पथराव की घटना हुई। यात्रा में काफी भीड़ थी। पथराव से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। यात्रा में शामिल होने के लिए कई इलाकों से लोग पहुंचे थे। गुस्साए लोगों ने पुलिस वालो पर भी पथराव किया। घटना के बाद सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन की ओर से उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो