इंटर कॉलेज के शिक्षकों की नियुक्ति में घोटाला, दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गोंडाPublished: Oct 18, 2023 02:57:17 pm
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से सत्यापन कराए जाने के बाद नियुक्ति फर्जी पाई गई। जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
एक इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों की नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से सत्यापन कराए जाने के बाद गणित और हिंदी के शिक्षक की नियुक्ति फर्जी पाए जाने पर हड़कंप मच गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर कॉलेज के प्राचार्य ने दोनों अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।