scriptघोड़े में मिला बरखडिया मेलिया खतरनाक वायरस, जहर का इंजेक्शन देकर दफनाया | Barkhodia Meliyaei virus found in horse | Patrika News

घोड़े में मिला बरखडिया मेलिया खतरनाक वायरस, जहर का इंजेक्शन देकर दफनाया

locationगोंडाPublished: Apr 03, 2021 03:32:37 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– आसपास के जिलों में अलर्ट जारी, पशुपालन विभाग की टीम कर रही है जांच

1_3.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोंडा. जिले में शुक्रवार को पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने एक घोड़े को जहर का इंजेक्शन देकर जेसीबी के मदद से गड्ढा खोद कर उसके शव को दफना दिया। दो घोड़े अचानक बीमार हो गए थे, जब उन्‍हें पशु अस्पताल ले जाया गया तब लैब की जांच में पता चला कि एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया।

कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में एक घोड़े में बरखोड़िया मेलियाई नामक वायरस मिलने से पशुपालक परेशान है। नगर के बमपुलुस मुहल्ला निवासी ईदू के दो घोड़े अचानक बीमार हो गए। घोड़ों को पशु अस्पताल ले जाया गया। लैब की जांच में पता चला कि एक घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक वायरस से संक्रमित है। घोड़े को तत्काल पशुचिकित्सा विभाग की टीम ने नगर से बाहर ले जाकर जहर का इंजेक्शन दिया। घोड़े के शव को जेसीबी के मदद से गड्ढा खोद कर दबा दिया गया।

वायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट

पशु चिकित्सक डा. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि घोड़े में पाया गया बरखोडिया मेलियाई नामक वायरस जानवरों से इंसानों में तेजी से फैलता है। इस वायरस को लेकर अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। आस-पास के सभी पालतू जानवरों की जांच की जा रही है। ताकि वायरस दूसरे जानवर में फैला हो तो उसे रोका जा सके। उन घोड़े के संपर्क में आने वाले लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिवेणी कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल, फार्मासिस्ट अतुल कुमार, विनोद कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो