गोंडा

राम राम मंदिर पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान- बोले-भाजपा राम मंदिर के पक्ष में, मगर कानून का ख्याल रखना जरूरी

कहा- 2019 में भाजपा फिर से केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
 

गोंडाNov 04, 2018 / 09:14 pm

Ashish Pandey

राम राम मंदिर पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान- बोले-भाजपा राम मंदिर के पक्ष में, मगर कानून का ख्याल रखना जरूरी

गोण्डा. राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा पूरी श्रद्धा और इच्छा से अयोध्या में राम मंदिर को लेकर संतो और रामभक्तों के विचारों के साथ है, लेकिन संविधान का ख्याल रखना आवश्यक है। ये बात कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने यहां कही।
मात्र चार वर्षों में बनवा दिये हैं
रविवार को यहां गोण्डा लोकसभा संचालन समिति की अध्यक्षता करने आए थे। बैठक के बाद यूपी के आद्यौगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा कि राममंदिर निर्माण की मांग ढांचा गिरने के बाद से चली आ रही है और संघ, संतों के साथ सभी को अपनी मांग रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत की संस्कृति और संविधान का प्रतीक है। राम मंदिर का निर्माण भाजपा के एजेण्डे में शामिल है। उन्होंने कहा कि जितने शौचालय 67 सालों में बने हैं, उससे दुगुने शौचालय मोदी सरकार ने मात्र चार वर्षों में बनवा दिये हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले 2019 में भाजपा फिर से केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
विकासवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है

कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव में जो वायदे किये थे उनको मंजिल तक पहुंचा रहे हैं। देश में पिछले चार वर्षो में जाति, सम्प्रदाय, गुण्डागर्दी और विघटन समाप्त कर भाजपा ने विकासवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बिना नाम लिए सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा पर खड़े किये गये गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मायावती का हाल, सूप बोले सूप चलनी क्या बोले जिसके बहत्तर छेद।
गड़बडिय़ों की पूरी फेहरिस्त सरकार के पास है

68 हजार शिक्षक घोटाले के सवाल पर महाना ने कहा कि पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में भर्तियों, नियुक्तियों में हुई गड़बडिय़ों की पूरी फेहरिस्त सरकार के पास है। अखिलेश को भाजपा पर अंगुली उठाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में प्रदेश में जितना निवेश नहीं हो सका उससे दोगुना भाजपा सरकार ने मात्र दो वर्षों में कर दिखाया।
उन्होने कहा कि दिसम्बर माह में एक लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है, जबकि योगी सरकार ने पिछले दिनों चार लाख अठ्ठाइस हजार करोड़ के एएमयू को साइन किया। इसमें साठ हजार करोड़ के निवेश लगाने के लिए पीएम मोदी भूमि पूजन भी कर चुके है। उन्होंने यह भी कहा कि जितने शौचालय ६७ सालों में बने हैं, उससे दुगुने शौचालय मोदी सरकार ने मात्र चार वर्षों में बनवा दिये हैं। उन्होने दावा किया कि अगले 2019 में भाजपा पुन: केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Home / Gonda / राम राम मंदिर पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान- बोले-भाजपा राम मंदिर के पक्ष में, मगर कानून का ख्याल रखना जरूरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.