Wrestlers Protest: गोंडा में बृजभूषण के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, 15 लोगों से पूछताछ
गोंडाPublished: Jun 06, 2023 09:21:21 am
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर दिल्ली पुलिस पहुंची। दिल्ली पुलिस ने 15 लोगों के बयान दर्ज किए।
देश के जाने माने पहलवानों ने बीते कुछ महीनों से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। महिला पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार रात को दिल्ली पुलिस गोंडा में बृजभूषण के घर पहुंची है। यहां 15 लोगों के लिए बयान दर्ज किए। इनमें ड्राइवर, माली और नौकर भी शामिल थे।