गोंडाPublished: Jan 15, 2022 08:51:20 pm
Mahendra Tiwari
गोंडा एक बार फिर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में 84 नए corona मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
जैसाण के कोने-कोने में पहुंचा कोरोना, 174 और संक्रमित
शनिवार शाम आई रिपोर्ट में अब तक कुल 384 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते कल आई रिपोर्ट में 300 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें 24 घंटे में 84 नए मरीज बढ़ने से यह संख्या 384 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से एक बार जिले में फिर से हड़कंप मच गया है। जिसमें 17 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। प्रशासन द्वारा अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को 2541 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें सभी की रिपोर्ट आने के बाद 84 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टों के मुताबिक वर्तमान में संक्रमण 0.26 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी दर 4.43 प्रतिशत है।