scriptससुराल गए युवक ने महज इतनी सी बात के लिए खुद को किया आग के हवाले हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती | Crime news young man fire himself due to little matter | Patrika News

ससुराल गए युवक ने महज इतनी सी बात के लिए खुद को किया आग के हवाले हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

locationगोंडाPublished: May 28, 2022 09:21:02 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा ससुराल गए एक युवक के साथ ससुराली जनों द्वारा पत्नी को ना भेजे जाने से नाराज युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

img-20220528-wa0011.jpg
मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पतिसा का है। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे अलोक 25 वर्ष पुत्र सांवल निवासी करनैलगंज टेपरा जो अपनी पत्नी रोली पुत्री रामसमुज निवासी ग्राम पतिसा के मजरा नये पुरवा को लेने ससुराल गया था। ससुराली जनों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने को तैयार नही हुए, जिससे नाराज अलोक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और आग को बुझाने के बाद आनन-फानन में उसे करनैलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि 1 वर्ष पूर्व बीते 26 अप्रैल को युवक की शादी हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते दोनों के बीच अनबन चल रहा था। जब वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थी। उसके घर पर ना मिलने से वह आग बबूला हो गया। ससुराली जनों के मुताबिक वह पेट्रोल अपने साथ लेकर गया था। उसने बिना कुछ सोचे समझे खुद पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर लिया।आलोक के पिता शांवल ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि हत्या के प्रयास से उनके बेटे को जलाया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पारिवारिक कलह बना घटना का कारण

शादी के बाद से दोनों के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हुआ करता था। जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पत्नी के ना आने के कारण वह काफी परेशान रहता था। शनिवार की सुबह अचानक अपने ससुराल पहुंच गया। पत्नी के ना मिलने के कारण गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दे दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो