रोडवेज बस का ठहराव न होने से परेशान हो रहे यात्री, चौराहे पर बस तेज रफ्तार से निकलने के कारण हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता
गोंडा आर्यनगर से बहराइच जाने वाले मार्ग पर परिवहन डिपो की बस कौड़िया चौराहे पर न रुकने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कौड़िया पहुंचने पर बस चालक ने तेजी से वाहन को बढ़ा कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे किसी भी दिन भीषण हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
गोंडा
Published: June 12, 2022 10:21:39 pm
वर्तमान समय में मिश्रौलिया गुमटी पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने से बहराइच डिपो तथा गोंडा डिपो की सभी बसें वाया कटरा होते हुए कौड़िया बाजार आर्य नगर से बहराइच रुपईडीहा नेपाल बॉर्डर तक जाती है। कौड़िया चौराहे पर गोंडा बहराइच सहित विभिन्न मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस का ठहराव न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में पढ़ने वाले छात्र व अन्य कार्यों के लिए गोंडा बहराइच जाने के लिए लोग परेशान रहते हैं। किसी तरह प्राइवेट वाहन से अपने काम पर जाने को मजबूर हैं। रोडवेज बस के देखते ही कौड़िया चौराहे पर यात्री बस को रोकने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कभी-कभी ऐसा देखा जाता है। रोडवेज बस चालक गाड़ी को धीमा कर देते हैं। उसके बाद मौका पाते ही भीड़ में तेजी से भागते हैं। जिससे किसी न किसी दिन किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह के विशेष प्रयास से गोंडा से दुबहा बाजार तक रोडवेज बस का संचालन किया जाता था। न जाने किस कारण बस बस का संचालन बंद कर दिया गया। जिससे कर्नलगंज, कटरा बाजार, रामापुर कौड़िया दुबहा, से गोंडा बहराइच और नगर जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इनकी बात को सुनने वाला कोई नहीं है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। क्षेत्र के सिपाही लाल पाण्डेय, संजय मिश्रा , मुन्ना मिश्रा, प्रधान कौड़ियां रिंकू मिश्रा, महेश पाण्डे, ओंकार शुक्ला, समाज सेवी अंकित शुक्ला, आदि लोगों ने कौड़ियां व रामापुर आर्यनगर चौराहे पर बस ठहराव की मांग जिला प्रशासन से किया है। इस संबंध में एआरएम रोडवेज राकेश मोहन पांडे की सीयूजी नंबर पर कॉल कर उनका पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन फोन ना उठने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
