ईद में सिंवई खिलाने का पुराना रिवाज है। यहां एक से बढ़कर एक प्रकार की सेंवई मौजूद है। लच्छेदार व सूखी सिंवई की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। बनारसी सिंवई, कच्ची व भुनी सहित कई प्रकार की सेंवई बिक्री की जा रही है। इसके अलग-अलग भाव निर्धारित किए गए हैं। बनारसी सिंवई सौ रुपये प्रति किलो बिक रही है। कच्ची व भुनी सिंवई शामिल है। जीरो नंबर की सिंवई लोगों की खास पसंद है। विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने के लिए मेवा, चीनी, खोवा, मटर की खरीद की गई। ईद पर मेहमानों के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। सेंवई के अलावा, छोला, दही बड़ा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे। लोगों ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को आमंत्रित किया है। ईद की मुबारकबाद भी दी जाने लगी है।
ग्रामीण अंचल में ईद पर्व को लेकर छोटे-छोटे कस्बों में सजी दुकानें ईद पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक की छोटी-छोटी बाजारों में 2 साल बाद एक बार फिर से ईद के पर्व का उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को संभावित ईद का पर्व होने के कारण बाजारों में अच्छी खासी भीड़ खरीदारी के लिए जुट रही है।