गोंडाPublished: Jun 24, 2023 06:09:30 pm
Mahendra Tiwari
25 जून 1975 को आधी रात आपातकाल (इमरजेंसी) लागू कर दी गई। 26 जून की सुबह देश की करीब 65 करोड़ आबादी को पता चला देश में आपातकाल लग गया है। इमरजेंसी लागू करने की मंजूरी भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने दी थी। भारत के इतिहास में यह सबसे काला दिन था। आइए जानते हैं उस समय के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का गोंडा से क्या नाता रहा।