गोंडा

गोंडा में तीन दलित बहनों पर रात में सोते वक्त फेंका गया एसिड, हालात गंभीर

गोंडा के परसपुर क्षेत्र के पसका गांव में सोते समय देर रात तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंका गया।

गोंडाOct 13, 2020 / 11:34 am

Mahendra Pratap

गोंडा में तीन दलित बहनों पर रात में सोते वक्त फेंका गया एसिड, हालात गंभीर

गोंडा. उत्तर प्रदेश में महिला अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाथरस, झांसी के बाद गोंडा के परसपुर क्षेत्र के पसका गांव में सोते समय देर रात तीन दलित बेटियों पर तेजाब फेंका गया। तीनों झुलस गई हैं, इनमें एक गंभीर रूप से घायल है। एसिड फेंकने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।
दलित परिवार की तीन बेटियां जिनकी उम्र 17 वर्ष, 12 वर्ष तथा आठ वर्षीय छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। देर रात इसी दौरान तीनों पर तेजाब फेंका गया। रात ढाई बजे करीब बड़ी बेटी चिल्लाते हुए नीचे उतरी और पिता से लिपट गई। इसके बाद बाकी दोनों भी चिल्लाते हुए नीचे उतरी। इनमें एक का चेहरा और अन्य दोनों के हाथ झुलस गए थे। तीनों को गंभीर अवस्था में लेकर परिवारीजन गोंडा जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इला चल रहा है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तलाश जारी है। इसके साथ ही हाल के दिनों में जहां-जहां से तेजाब खरीदा गया है, वहां की भी पड़ताल हो रही है।

Home / Gonda / गोंडा में तीन दलित बहनों पर रात में सोते वक्त फेंका गया एसिड, हालात गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.