scriptफूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 3 लोगों की हालत बिगड़ी अस्पताल में चल रहा इलाज | Gonda 3 people of the same family deteriorated due to food poising | Patrika News

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 3 लोगों की हालत बिगड़ी अस्पताल में चल रहा इलाज

locationगोंडाPublished: Aug 12, 2022 10:27:58 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के एक महिला समेत दो बच्चों की हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

img-20220812-wa0051.jpg

जिले के कर्नलगंज कस्बा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की हालत खाना खाने की कुछ ही देर बाद खराब हो गई। सभी लोग उल्टी दस्त से पीड़ित है। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक सभी ने शाम को घर पर चावल दाल रोटी सब्जी खाया था। खाना खाने की कुछ ही देर बाद उल्टी दस्त होने लगा। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने खाना नहीं खाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाजार से हरी सब्जी ले गए थे। बरसात के मौसम में कीड़ों से बचाव के लिए इन दिनों हरी सब्जियों में सब्जी उत्पादक किसान अधाधुंध कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में हो सकता है। कि हरी सब्जी के कारण ही फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोग हुए हो। हालांकि इस बात की कोई चिकित्सीय पुष्टि नहीं है। इलाज कराने आई ज्योति सिंह ने बताया कि उनके परिवार के 3 लोगों को भर्ती कराया गया है। जिसमें रिया 15 वर्ष शिवम 10 वर्ष तथा एक महिला शामिल है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ इंदु बाला ने बताया कि कर्नलगंज कस्बा के एक महिला समेत तीन लोग उल्टी दस्त से पीड़ित है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत में सुधार है। सब लोग खतरे से बाहर हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया शाम को खाना खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल परिजन ले आए। फूड प्वाइजनिंग का केस है। बाजार में तमाम मिलावटी चीजें बिक रहे हैं। ऐसे में लोग जाने अनजाने में उसे खरीद कर खा रहे हैं। मिलावट के कारण तमाम चीजें खराब हो जाती है। जिन्हें खाने से लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो