script

Gonda News : शादी के 6 साल बाद चार लाख का जेवर लेकर बहू मायके से हुई फरार

locationगोंडाPublished: Mar 30, 2023 11:24:50 am

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाने में ससुराल पक्ष के लोगों ने भाई पर बहन को जेवर हजम करने की नियत से ससुराल ना भेज कर कहीं गायब कर देने का आरोप लगाया है।

20230330_112254_1.jpg
ससुराल से अपने मायके गई बहू को ससुराली जनों ने बहू के भाई पर कहीं गायब कर देने का आरोप लगाते हुए उमरी बेगमगंज थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव बेलवा बनघुसरा से जुड़ा है। यहां के निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहां है कि 6 वर्ष पहले मेरे लड़के की शादी उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से मेरी बहू मेरे यहां राजी खुशी से रह रही थी। बीते एक पखवाड़े पूर्व उसका भाई लेने आया। हम लोगों ने राजी खुशी से भेज दिया। उसका भाई विशाल उसे लेकर चला गया। आरोप है कि 19 मार्च को विशाल की छोटी बहन ने मेरे छोटे लड़के के पास फोन किया। उसने कहा कि तुम्हारी भाभी घर पहुंच गई हैं। बेटे ने जवाब दिया अभी नहीं पहुंची हैं। कुछ देर बाद हम लोगों ने फोन करके पूछा तो विशाल ने कहा कि हमने सवारी पर बैठा दिया था। यदि आपके घर नहीं पहुंची है। तो हम लोगों की कोई जिम्मेदारी नहीं है। ससुराली जनों का कहना है इस तरह की बात करने पर हम लोग परेशान हो गए। रात में ही उनके घर उमरी बेगमगंज गए। जहां पर वह लोग खाना पानी खाकर पूरे परिवार आराम से सो रहे थे। जब हम लोग वहां पहुंचे तो वह लोग मेरी बहू के विषय में कोई उत्तर नहीं दे सके। हम लोगों को पूरी आशंका है कि विशाल और उनके पिता ने करीब 4 लाख रुपए के जेवर हजम करने की नियत से मेरी बहू को कहीं गायब कर दिए हैं।
थानाध्यक्ष बोले- गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही

थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज संजीव वर्मा ने बताया कि वह अपने मायके आई थी। यहां से उसके घर के लोगों ने सवारी पर बैठा दिया। वह ससुराल में पहुंचकर कहीं अलग चली गई हैं। थोड़ी देर के लिए मोबाइल खुली थी। उसके बाद फिर स्विच ऑफ हो गई। हम लोग उस मामले में लगे हैं। लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो