गोंडा मे मकान के छत की ढलाई करते समय गिरी शटरिंग, एक की मौत, तीन घायल मलबे में कई के दबे होने की आशंका
गोंडाPublished: Oct 10, 2023 09:39:26 pm
Gonda Breaking : गोंडा में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ऑपरेशन रेस्क्यू जारी है।
Gonda Breaking : गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली के बालपुर कस्बे में मकान के छत की ढलाई करते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।