scriptGonda Breaking Young man dies due to electric shock, chaos in the family | Gonda Breaking: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम | Patrika News

Gonda Breaking: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

locationगोंडाPublished: Sep 19, 2023 12:35:48 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

Gonda Breaking : यूपी के गोंडा जिले में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। साकेट में तार लगाते वक्त हादसा होने से युवक की जान चली गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पल भर में एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करंट से युवक की मौत के बाद जुटे लोग
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करंट से युवक की मौत के बाद जुटे लोग
Gonda Breaking : प्लग में पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मेन स्विच से लाइन काट कर युवक को करंट से छुड़ाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.