scriptGonda conversion came to the fore on the pretext of Christmas | गोंडा में क्रिसमस पर धर्म परिवर्तन कराया, हिंदू से बने ईसाई | Patrika News

गोंडा में क्रिसमस पर धर्म परिवर्तन कराया, हिंदू से बने ईसाई

locationगोंडाPublished: Dec 25, 2022 10:14:24 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

यूपी के गोंडा जिले में क्रिसमस पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया।

 

hdhdme.jpg
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की एलबीएस चौराहे के पास मेथोडिस्ट एपिस्कोपाई चर्च है। क्रिसमस मनाया गया। एक परिवार से करीब 12 लोगों को धर्म बदलने का आरोप है।

रगड़गंज क्षेत्र के बेलसर कस्बा का मामला है। चर्च से अपने पूरे परिवार के साथ बाहर निकले नरसिंह ने बताया कि हम लोग नट बिरादरी के हैं। हम हिंदू थे। अब ईसाई धर्म अपना लिया। आज हम लोग चर्च में आए थे। एक सवाल के जवाब में उसने कहा कि हमको कुछ फायदा की जानकारी हुई तो हम लोग इस बिरादरी में हो गए। कहा कि 15 से 20 लोग हमारे परिवार के हैं। इसके अलावा हमारे तमाम नातेदार और रिश्तेदारों ने इस धर्म को स्वीकार किया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.