scriptcorona का बढ़ रहा प्रकोप CMO के बाद DM हुए पॉजिटिव | Gonda DM Corona positive after CMO | Patrika News

corona का बढ़ रहा प्रकोप CMO के बाद DM हुए पॉजिटिव

locationगोंडाPublished: Jan 13, 2022 08:04:16 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा एक बार फिर जनपद में corona patients की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में 49 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बाद जिलाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

blast.jpg
गुरुवार को शाम आई रिपोर्ट में अब तक कुल 226 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते कल आई रिपोर्ट में 177 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें 24 घंटे में 49 नए मरीज बढ़ने से यह संख्या 226 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या से एक बार जिले में फिर से हड़कंप मच गया है। जिसमें 9 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। प्रशासन द्वारा अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। मगलवार को 3245 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें अभी तक 2900 मरीजों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 49 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टों के मुताबिक वर्तमान में संक्रमण 0.44 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी दर 3.98 प्रतिशत है।
सीएमओ डीएम के साथ- साथ विकास भवन के कई कर्मचारी हुए पॉजिटिव

मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिलाधिकारी के साथ-साथ विकास भवन के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन से नामित जिले की प्रभारी अधिकारी ने कोरोना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान में पूरे प्रदेश में गोंडा पहले स्थान पर रहा। उन्होंने ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के साथ-साथ सेनीटाइजर का छिड़काव करने तथा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। प्रभारी सीएमओ टीपी जयसवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें कोरोना से डरना नहीं है। बल्कि उसका डटकर मुकाबला करना है। कहा कि हम गाइडलाइन का अनुपालन कर ही इससे मुकाबला कर सकते हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह जब भी अपने घरों के बाहर निकले तो मॉस्क जरूर लगाएं बार-बार अपने हाथों को धो लें तथा दो गज दूरी का पालन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो