Gonda : सरयू-घाघरा का रौद्र रूप, 20 गांव में बाढ़ के पानी से घिरे, खतरे से 56 सेंमी ऊपर, त्रासदी शुरु
गोंडाPublished: Aug 10, 2023 05:10:19 pm
Gonda : बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गुरुवार की सुबह आई केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 106.636 पर पहुंच गई है। जिससे नदी से सटे 20 गांव बाढ़ के पानी से गिर गए हैं। इन गांव में बाढ़ की त्रासदी शुरू हो गई है।


नवाबगंज में गांव जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी
Gonda : नेपाल के पहाड़ी इलाकों लगातार में हो रही बारिश के कारण बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार की सुबह घाघरा नदी खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिससे पांच विकासखंड के 20 गांव बाढ़ से पूरी तरह से घिर गए हैं। प्रशासन ने इन गांव को हाई अलर्ट किया है। ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों के लिए पलायन करने लगे है। हालांकि प्रशासन पानी से घिरे गांव के लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।